शनिवार, 31 मार्च 2018


कोशिश 


एक कोशिश है 
अपने भीतर के सच को जीने की 
जब कभी 
ज़िन्दगी से आँख चुराती हूँ 
बड़ी बेचैनी होती है 
कोशिश है 
इसकी आँखों में आँख डाले 
चल सकूँ 
कुछ बनना  शायद बहुत अहम नहीं 
परन्तु अपना होना 
                                                            सही सही समझना चाहती हूँ ... 

रविवार, 25 मार्च 2018

कुछ और लाइने आपके नज़र करती हूँ। ...




गिरहे सुलझाने बैठी हूँ 
ये और उलझ जाती है 
हर कुछ धुंधला धुंधला 
साफ़ नज़र आता है 
बस रुकी रुकी सड़को पर 
वक़्त दौड़ता रहता है 
सदियों से जाने किसे  ढूंढ़ता ये मन 
आज उदास बैठा है ... 
उदासी की गिरहे ,सुलझती  ही नहीं 
शायद ये छोर हो,शायद वो छोर हो 
अब ये मन हताश बैठा है 
आश टूटी  नहीं फिर भी 
सांस  छूटी नहीं फिर भी 
सुलझ ही जाएगी इक दिन 
गांठे पिघल ही जाएगी इक दिन 
मोती पिरोओगी, जिंदगी
तेरे धागो मे उस दिन ... 




रविवार, 18 मार्च 2018

kuch liknae ki kosis ki hai in dino...
     aapkae saamane pesh ker rahi hu ...  


                                         

मन उचाट  सा है ,
वीरानियाँ घिरती जाती है 
ये कैसी तन्हाईयाँ है 
छोटी छोटी खुशिया बिखरी पड़ी है 
चारो ओर...  
इनको छूती हूँ ,खेलती हूँ 
फिर पराया समझ कर 
वही छोड़ आती हूँ 
ये बरसो ,सदियों का 
श्राप टूटता ही नहीं 
मन टूट रहा है... 
पहले भी कई बार टूटा है ,
इसको भी आदत सी हो गयी है 
टूटते रहने की ,
संभलते रहने की 
थक चुकी हूँ ...
खुद को हौसला देते देते 
या शायद यही सच है ,
कमज़ोर हूँ ,मै बहुत कमज़ोर। ...